फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: भिलाई के छावनी इलाके में फल मंडी की एक दुकान में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुई दुकान

Thu, 01 Jan 2026 11:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

जिला अग्निशमन के सेनानी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया, जहां कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
धू-धूकर जलती दुकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के पावर हाउस फलमंडी की एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग ने दो गाड़ियों को मदद से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


पावर हाउस फल मंडी स्थित श्री कृष्णा फ्रूट दुकान में गुरुवार को रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल के कर्मचारियों ने दुकान के ऊपर चढ़कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकान में रखे फल, प्लास्टिक के बॉक्स और लकड़ी के फर्नीचर जलकर खाक हो गए। इस घटना से दुकान मालिक को आर्थिक नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अग्निशमन के सेनानी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया, जहां कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। जांच के बाद आग लगने के कारणों की वजह पता चल पाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें