छत्तीसगढ़ के दुर्ग में नवजात की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मासूम की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दरअसल, 30 और 31 मार्च की दरम्यानी रात दुर्ग के एक नवजात के लापता होने के बाद उसका शव नगपुरा तालाब से बरामद किया गया था।
दुर्ग पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की। तो हैरान करने वाला मामला सामने आया। बच्चे की हत्या उसकी मां ने ही की। पुलिस ने कलयुगी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुर्ग पुलिस ने घटना में सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। इसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि देर रात एक महिला काली रंग की साड़ी में बच्चे को लेकर अकेली घूमती दिखाई दे रही है।
यह फुटेज दुर्ग के नगपुरा इलाके के एक मंदिर में लगे सीसीटीवी का है। इसके आधार पर पुलिस पुख्ता तौर पर इस बात को साबित करती दिखाई दे रही है कि जिस तालाब से छह माह के बच्चे के शव को बरामद किया था। उसकी हत्या कोई और नहीं बल्कि उसकी मां के द्वारा की गई है।
दरअसल बच्चे के माता-पिता द्वारा ही पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी कि उनका छह माह का बच्चा घटना की रात बिस्तर से अचानक गायब हो गया था। दूसरे दिन बच्चे का शव तालाब से बरामद किया गया था।