फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1649 KM दूर से नशे का कारोबार: दुर्ग में 43.14 ग्राम हेरोइन के साथ तीन पकड़े; शौचालय के पास करते थे डील

Mon, 30 Mar 2026 05:10 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 43.14 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि विजय सिंह पंजाब से हेरोइन लाकर अपने साथियों के साथ बेचता था।
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए 43.14 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने जब्त हेरोइन की कीमत अन्य समान की कीमत लगभग नौ लाख रुपये आंकी गई है।सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन


खुर्सीपार थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मिनी स्टेडियम सुलभ शौचालय के पास कुछ युवक द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री के लिए ग्राहक को तलाश में खड़े हुए हैं। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन युवकों को हिरासत में लेकर तलाशी लेने पर उनके पास से मादक पदार्थ (हेरोइन) बरामद किया। 

पुलिस ने आरोपियों के पास से 43.14 ग्राम हेरोइन पांच नग मोबाइल और तीन हजार 640 रुपये नगद भी बरामद किया है। हेरोइन सहित कुल कीमत करीब 8 लाख 90 हजार 940 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में बताया कि मादक पदार्थ हेरोइन को पंजाब से लाकर दुर्ग भिलाई में खपाया करते है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें विजय सिंह,मीर नौशाद,सुरेन्द्र क्षत्रिय शामिल है।
विज्ञापन


दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस को मादक पदार्थ हेरोइन बिक्री की सूचना पर छापामार कार्यवाही की गई जहां तीन युवकों के पास से मादक पदार्थ बरामद किया गया है। इस मादक पदार्थ सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी विजय सिंह है जो मूलतः पंजाब का रहने वाला और पंजाब से हेरोइन लेकर भिलाई पहुंचकर अपने दो साथी मीर नौशाद और सुरेंद्र क्षत्रिय के साथ मिलकर भिलाई में बिक्री करते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से हेरोइन,मोबाइल और नगदी रकम बरामद कर एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें