फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग में दो ठग पकड़े: लग्जरी कार किराए पर चलाने के नाम पर करते थे ठगी, पुलिस ने 10 वाहन किए बरामद

Fri, 27 Mar 2026 08:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में पुलिस ने मां लक्ष्मी टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने लग्जरी कार मालिकों को ज्यादा किराए का लालच देकर गाड़ियां लीं और फिर उन्हें गिरवी रखकर या बेचकर मोटी रकम वसूलते थे।
विज्ञापन
दो ठग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहन नगर पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़े ठगी गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी टूर एंड ट्रैवल्स के नाम पर लग्जरी कार मालिकों को झांसा देते थे।

वे उनसे वाहन लेकर उन्हें गिरवी रखकर मोटी रकम वसूल करते थे। पुलिस ने नौ लग्जरी कार और एक बुलेट वाहन बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। मोहन नगर थाना क्षेत्र के मालवीय नगर चौक स्थित मां लक्ष्मी टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक अमित कुमार सिन्हा और उसका साथी वरुण सलामे पिछले एक वर्ष से यह काम कर रहे थे।

विज्ञापन


वे लग्जरी कार मालिकों को किराए पर गाड़ी चलाने पर अधिक मुनाफे का लालच देते थे। उन्हें हर माह चालीस से पचास हजार रुपये किराया देने की बात कहते थे। आरोपी एक-दो माह का किराया देते थे, उसके बाद टालमटोल करते थे। वे गाड़ियों को थर्ड पार्टी के पास गिरवी रख देते या बेच देते थे। एक गाड़ी मालिक ने किराए का भुगतान न होने पर गाड़ी वापसी की मांग की, तो आरोपियों ने टालमटोल किया। इसके बाद गाड़ी मालिक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मां लक्ष्मी टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अमित सिन्हा और वरुण सलामे लग्जरी गाड़ियों को किराए पर चलाने के नाम पर लेते थे। फिर उन्हें अन्य व्यक्तियों के पास गिरवी रख देते या बेच देते थे। दोनों आरोपी राजनांदगांव जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।

उनकी निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से नौ चार पहिया और एक बुलेट वाहन बरामद किया गया है। दुर्ग पुलिस अधीक्षक हर्षित मेहर ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उन लोगों को भी नोटिस जारी किया है जिन्होंने गाड़ियों को गिरवी रखा या खरीदा है। यदि उनकी संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी के साथ गाड़ियों की और बरामदगी हो सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें