फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg News : राइस मिल में लगी भीषण आग, दमकल कर्मचारियों ने आग पर पाया काबू

Thu, 12 Mar 2026 02:40 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में उतई थाना क्षेत्र स्थित राम जानकी राइस मिल में बुधवार शाम अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया गया।
विज्ञापन
राइस मिल में लगी भीषण आग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में उतई थाना क्षेत्र स्थित राम जानकी राइस मिल में बुधवार शाम अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया गया। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम राइस मिल में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तीन दमकल गाडिय़ां मौके के लिए रवाना की गईं। जब दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो आग तेजी से राइस मिल में रखे बारदानों और सामग्री में फैल चुकी थी।आग बुझने के लिए 3 गाड़ियों की मदद से 20 टैंकर से आग पर काबू पाया गया। राइस मिल में रखे लाखो के बारदाने जलकर खाक हो गया। पुलिस और दमकल विभाग आग लगाने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें