फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा इश्क की सनक: मायके आई महिला पर युवक ने कटर से किए कई वार, गंभीर हालत में किया भर्ती; आरोपी दबोचा

Mon, 16 Feb 2026 05:17 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में महाशिवरात्रि के दिन एक दर्दनाक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। एक महिला पर उसी के मोहल्ले के नशेड़ी युवक ने कटर से कई बार वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आरोपी युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पर्व पर घर आई एक महिला पर उसी के मोहल्ले के एक युवक ने कटर से हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे बालोद से गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक महिला से एकतरफा प्यार करता था और लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था। वर्ष 2023 में महिला की शादी होने के बाद से आरोपी लगातार उससे बात करने का दबाव बना रहा था, जिसे महिला मना करती आई थी। 

महाशिवरात्रि के अवसर पर महिला अपने मायके मरोदा आई हुई थी। शिव मंदिर में पूजा करने के बाद जब वह अपने पिता के घर जा रही थी, तभी आरोपी युवक ने उसका रास्ता रोका और बात करने को कहा। महिला के मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और अपनी जेब से कटर निकालकर उस पर कई बार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों और परिजनों ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके शरीर पर कई टांके लगे हैं और उसका इलाज एसीयू में जारी है। 

घटना की सूचना मिलते ही नेवई पुलिस मौके पर पहुंची और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पीड़िता की बहन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बालोद से गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें