फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: तीन जिलों से जब्त मादक पदार्थों को किया गया नष्ट, करोड़ों रुपये का गांजा, शराब और नशीली दवाई नष्ट

Tue, 20 Aug 2024 07:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़

सार

दुर्ग रेंज के अंतर्गत आने वाले 3 जिलों में जप्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया जिसमे करोड़ों रुपए के गांजा,शराब और नशीली दवाई सिरप को नष्ट किया गया। बड़ी मात्रा में जप्त गांजा को भिलाई स्टील प्लांट में किया गया।
विज्ञापन
मादक पदार्थों को किया गया नष्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग रेंज के अंतर्गत आने वाले 3 जिलों में जप्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया जिसमे करोड़ों रुपए के गांजा,शराब और नशीली दवाई सिरप को नष्ट किया गया। बड़ी मात्रा में जप्त गांजा को भिलाई स्टील प्लांट में किया गया। इस मौके पर स्वयं आईजी राम गोपाल गर्ग समेत पुलिस और बीएसपी के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


दुर्ग रेंज आईजी राम गोपाल गर्ग के द्वारा रेंज अन्तर्गत जिलों में जप्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु ड्रग्स डिस्पोजल समिति गठित की गई थी। जिसमें भिलाई भट्ठी क्षेत्र के भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-03 के भस्मीकरण उपकरण में जलाकर तथा थाना नेवई, भिलाई, जिला दुर्ग के क्षेत्रांतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र के मरोदा डेम के पास Tripoliden Syrup, 9440 नग बोतल को बुलडोजर से कुचल कर गड्ढा मे दबा कर नष्टीकरण की कार्यवाही की गई।

दुर्ग रेंज के 141 प्रकरणों में प्रयुक्त मादक पदार्थों एवं नशीली दवाइयों को नष्ट किया गया है। जिसमें जिला दुर्ग से 79, बालोद 23 , बेमेतरा 39 प्रकरणों है । जिसमें गांजा-  989.303 किलोग्राम , 09 नग गांजा पौधा, हीरोइन 170.220 ग्राम, ब्राउन शुगर 225.764 ग्राम, टैबलेट 11,91,314 नग,  कैप्सूल 4200 नग, सीरप 9440 शीशी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें