फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: प्रत्याशियों की सूची आने के बाद सीएम बघेल का बयान, बोले- पाटन की जनता मेरे साथ, BJP में चेहरा नहीं रमन

Sun, 15 Oct 2023 07:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

मुख्यमंत्री ने देवी दर्शन के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस के 30 प्रत्याशियों की सूची जारी हुई है जिसमें सभी प्रत्याशी की जीत निश्चित है। 
विज्ञापन
महामाया मंदिर में पूजा करते सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने  अपने 30 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पाटन से सीएम भूपेश बघेल का नाम और दुर्ग ग्रामीण से गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हैं। सूची जारी होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र कुम्हारी में स्थित महामाया मंदिर पहुंचकर दर्शन किया और महामाया माता से अपनी जीत की कामना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ राजनांदगांव के कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन भी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने देवी दर्शन के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस के 30 प्रत्याशियों की सूची जारी हुई है जिसमें सभी प्रत्याशी की जीत निश्चित है। बहुत लोग कयास लगा रहे थे की मैं दूसरी सीट से चुनाव लडूंगा लेकिन पाटन की जनता का विश्वास और भरोसा मेरे साथ है। इस समय कांग्रेस के कार्यकर्ता तो चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन प्रदेश के किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं भी चुनाव लड़ रही है। बीजेपी में रमन सिंह कोई चेहरा नहीं हैं लेकिन भाजपा के उम्मीदवारों की जो सूची जारी हुई। जो टिकट बांटा गया है उसे रमन सिंह ने बांटा है। रमन सिंह के पीछे अमन सिंह और अमन सिंह के पीछे अडानी के इशारे पर टिकट बांटी गई है।

 

वहीं आठ विधायकों का टिकट काटे जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी होती है लेकिन सभी लोगों को मना लिया जाएगा। वहीं काटे गए विधायक को पार्टी में जिम्मेदारी दी जाएगी और सरकार आने पर पर भी जिम्मेदारी दी जाएगी और उनके अनुभव का लाभ लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें