भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित युवा भेट मुलाकात में दुर्ग संभाग के 7 जिलों से युवाओं से महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं से मितान क्लब के सदस्यों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें प्रतिभागियों सहित अन्य सभी युवाओं से मुख्यमंत्री ने सीधा संवाद किया। इस कार्यक्रम में दुर्ग संभाग के हजारों युवा नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री युवाओं से सरकार की योजनाओं का फीडबैक भी लिया। युवाओं ने मुख्यमंत्री से विभिन्न मांग की है जिसमे मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही।
वहीं मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को राहत दी है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अब विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। सीएम बघेल ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नही। विपक्ष राहुल गांधी की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से सिद्ध हो गया है कि भारत में लोकतांत्रिक देश है।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में लगातार ईडी और आईटी की कार्रवाई को लेकर कहा है कि 200 से अधिक बार छापेमार कार्रवाई कर चुके हैं। कभी 200 करोड़, कभी 500 करोड़ तो कभी 2200 सौ करोड के घोटाले का आरोप लगाया जाता है। उनके द्वारा जो संपत्ति जब्त की गई है। कुल मिलाकर 500 करोड़ के आंकड़े को भी नहीं छुता। भारतीय जनता पार्टी की दो मजबूत विंग है आईटी और ईडी। लेकिन आईटी और ईडी बीजेपी को चुनाव बूथ में वोट नहीं दिला पाएगी।
सीएम बघेल ने मंच से घोषणा
- प्रदेश में स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी में सीओई (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) की स्थापना की जाएगी। इस सेंटर को 15 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा जहां 10 हजार वर्ग फीट में स्टार्टअप इकाइयों के लिए जगह एवं लैब उपलब्ध होगा।
- मुख्यमंत्री ने बैंगलोर जीएसटी प्राधिकरण द्वारा छात्रावास में रहने वाले छात्रों के लिए 12% जीएसटी लगाने के निर्णय का उल्लेख करते हुए कहा कि इस निर्णय को वापस लेने भारत सरकार से अनुरोध करेगे यदि अनुरोध के बाद वापस नहीं लिया जाता है तो 12% जीएसटी राशि का भार छत्तीसगढ़ सरकार वहन करेगी।
- सीएम ने दुर्ग -भिलाई में एक सर्वसुविधायुक्त इंडोर स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की।