फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

Sun, 18 Jun 2023 07:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई

सार

हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। बाइक नाबालिग हरीश चला रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। 
विज्ञापन
हादसे के बाद लोगों ने सड़क पर लगाया जाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के भिलाई में सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार ट्रक के बाइक को टक्कर मारने के चलते हुआ। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। वहीं हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और ट्रक जब्त कर ली। फिलहाल चालक की तलाश की जा रही है। हादसा पुरानी भिलाई क्षेत्र में हुआ है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अकलोरडीह निवासी तारिणी निषाद (22) और उसका भाई हरीश निषाद (15) पावर हाउस मार्केट से बाइक पर घर वापस आ रहे थे इसी दौरान हथखोज इंजीनियरिंग पार्क के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी दी। हादसे में भाई- बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें