फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: पटवारी को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, जमीन के नामांतरण के बदले मांगी थी घूस

Tue, 24 Dec 2024 06:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में रानीतराई के सुरपा पटवारी को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी चिन्मय अग्रवाल प्रार्थी से जमीन के नामांतरण करने के एवज में 70 हजार की रिश्वत मांग की थी।
विज्ञापन
एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में रानीतराई के सुरपा पटवारी को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी चिन्मय अग्रवाल प्रार्थी से जमीन के नामांतरण करने के एवज में 70 हजार की रिश्वत मांग की थी। प्रार्थी ने पहला किस्त 20 हजार की रिश्वत देते पटवारी और कोटवार को एसीबी ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुरपा पटवारी की रिश्वत मांगने की शिकायत प्रार्थी ने रायपुर एसीबी कार्यालय ने की थी। शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम से साक्ष्य जुड़ने के बाद छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया गया। प्रार्थी प्रकाश चंद देवांगन से पटवारी चिन्मय अग्रवाल ने जमीन नामांतरण करने के एवज में 70 हजार की रिमांड की थी। एसीबी की टीम ने शिकायतकर्ता को पहला किस्त 20 हजार देने के लिए रंग लगे नोट भेजकर दिया गया।

उन रुपये को कोटवार भूषण लाल को जैसे ही रिश्वत के रूप में लिया एसीबी की टीम ने पहले कोटवार को गिरफ्तार इसके पूछताछ में पटवारी के कहने पर रिश्वत लेने की बात कही जिसके बाद पटवारी चिन्मय अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया गया। एसीबी की टीम ने पटवारी चिन्मय अग्रवाल के पास से रंग लगे नोट जब्त कर दोनों के खिलाफ भ्रटाचार निवारण अधिनियम का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें