फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेटर की नौकरी का झांसा: 8.54 लाख रुपये ठगे, दो आरोपियों पर केस

Fri, 18 Sep 2026 03:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

ऑपरेटर पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से 8.54 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर कोरिया जिले के एक युवक से आठ लाख 54 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की लिखित शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किश्तों में ली आठ लाख से अधिक राशि
कोरिया जिले के बैकुंठपुर भट्ठीपारा निवासी  अजय तिवारी(28) फरवरी, 2025 में ऑल सर्विसेज ग्लोबल कंपनी में कार्यरत थे। अपने कार्यालय के काम से रायपुर आने-जाने के दौरान उनकी मुलाकात वीरगांव निवासी दिलीप यादव से हुई। दिलीप ने उन्हें छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लि.में नई भर्ती होने की जानकारी दी। अप्रैल, 2025 में दिलीप यादव बैकुंठपुर आया और उसने गंगा श्री होटल में अजय को बुलाकर ऑपरेटर पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख रुपये मांगे। अजय के एकमुश्त राशि देने में असमर्थता व्यक्त करने पर आरोपी ने स्टेट बैंक के खाताधारक प्रहलाद तांडी का खाता नंबर दिया। पीड़ित ने दिए गए बैंक खाते और अपने फोन पे नंबर के माध्यम से किश्तों में कुल 8,54,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

फोन बंद करने पर पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत
करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद भी जब ऑपरेटर पद पर नौकरी नहीं लगी, तो अजय ने अपनी राशि वापस मांगी। इसके बाद आरोपी दिलीप यादव ने फोन उठाना ही बंद कर दिया। ठगी का शिकार होने का अहसास होने पर पीड़ित अजय तिवारी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को बैंक लेन-देन का विवरण भी सौंपा। पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच के बाद आरोपी दिलीप यादव और प्रहलाद तांडी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें