फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: पेंड्रा में शराबी युवक ने कार में बंद होकर लगाया जाम, पुलिस ने तोड़ा कार का शीशा; ले गई थाने

Fri, 13 Jun 2025 10:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

पेंड्रा के दुर्गा चौक पर शराबी लैब टेक्नीशियन ने कार में बंद होकर जाम लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाला और थाने ले गई।
विज्ञापन
नशे में धुत शख्स ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंड्रा के व्यस्त दुर्गा चौक (पुराना बस स्टैंड) इलाके में गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शराबी युवक ने अपनी कार को मुख्य मार्ग पर रोककर अंदर से लॉक कर लिया और सो गया। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद भी जब युवक ने दरवाजा नहीं खोला तो कार का शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाला। 
विज्ञापन


युवक की पहचान निमधा गांव निवासी हरिशंकर कौशिक के रूप में हुई, जो बस्ती बगरा के शासकीय अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। शराब के नशे में धुत हरिशंकर को पुलिस ने ऑटो से थाने भेजा और कार को भी थाने ले जाया गया। जाम की स्थिति को नियंत्रित कर यातायात सामान्य करने के बाद पेंड्रा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस युवक के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने जैसे आरोपों के तहत कार्रवाई कर रही है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें