फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा: IED ब्लास्ट की जांच SIA के हवाले, डीजीपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम

Fri, 13 Jun 2025 07:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा

सार

सुकमा बीते 10 जून 2025 को सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में हुए आईईडी ब्लास्ट मामले की जांच अब छत्तीसगढ़ सरकार ने स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) को सौंप दी है।
विज्ञापन
IED ब्लास्ट की जांच SIA के हवाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा बीते 10 जून 2025 को सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में हुए आईईडी ब्लास्ट मामले की जांच अब छत्तीसगढ़ सरकार ने स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) को सौंप दी है। इस ब्लास्ट में एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी आकाश राव शहीद हुए थे वही एक डीएसपी और निरीक्षक रैंक के अधिकारी घायल हुए थे । मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी अरुण देव गौतम के निर्देश पर SIA की विशेष जांच टीम गठित कर दी गई है।

विज्ञापन


इस 6 सदस्यीय जांच टीम का नेतृत्व स्वयं एसपी नीरज चंद्राकर करेंगे। टीम में एसपी रैंक के अधिकारी के साथ-साथ एक एडिशनल एसपी, टीआई (थाना प्रभारी) और एसआई (सब इंस्पेक्टर) स्तर के अधिकारी भी शामिल किए गए हैं। यह टीम आगामी दो दिनों में सुकमा पहुंचेगी और घटनास्थल व अन्य साक्ष्यों की जांच करेगी । राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ विशेष सुरक्षा अधिनियम, 2005 की धारा 3 से 14 एवं भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर इस मामले की जांच को SIA के सुपुर्द किया है।

जांच टीम में निम्न रैंक के अधिकारी शामिल होंगे:
पुलिस अधीक्षक (SP) नीरज चंद्राकर – टीम लीडर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Addl. SP),थाना प्रभारी (TI),उप निरीक्षक (SI) एवं अन्य तकनीकी/विशेषज्ञ अधिकारी।

SIA की टीम ब्लास्ट से जुड़े तकनीकी, साजिश और नक्सल नेटवर्क के हर पहलू की गहन जांच करेगी। आदेश के मुताबिक एसआईए को अधिकार दिया गया है कि वह राज्य के किसी भी हिस्से में जाकर साक्ष्य एकत्र कर सकती है। गौरतलब है कि 10 जून को नक्सल प्रभावित कोंटा क्षेत्र में हुए इस धमाके में एडिशनल एसपी शहीद हो गए थे। घटना के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें