फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टल्ली होकर खुद को लगाई आग और नाचने लगा!

Mon, 05 Aug 2013 12:04 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के भिलाई में रविवार रात साढ़े 8 बजे नशे में एक रिक्शा चालक ने खुद को आग लगा ली। इसके बाद भागते हुए बीच सड़क में पहुंचा और नाचने लगा।
विज्ञापन


यह सब देखकर आसपास के लोग चौंक गए कि यह हो क्या रहा है? माजरा लगभग पांच मिनट तक चलते रहा। यातायात पुलिस के साथ ही आसपास के व्यापारियों ने पानी लाकर उसके शरीर पर डाला और आग पर काबू पाया।

घायल रिक्शा चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 35 वर्षीय दुर्गेश लहरे निवासी राजेंद्र प्रसाद चौक नशे का आदी है। नशे की हालत में मां-बाप के साथ भी विवाद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह तीन शादियां कर चुका है लेकिन नशे के बाद मारपीट करने की आदत के कारण किसी भी पत्नी के साथ उसका रिश्ता लंबा नहीं चल पाया।
 
घर भी कभी-कभी जाता है। रविवार की शाम साढ़े 6 बजे वह नशे की हालत में घर गया।

मां-बाप से विवाद करने के बाद घर से चले गया। इसके बाद उसने दोबारा शराब पी और उत्तर गंगोत्री की गली में जाकर शरीर पर पेट्रोल उड़ेला और आग लगा ली।

जब शरीर से लपटें निकलने लगी तब दौड़ते हुए घड़ी चौक पहुंचा और दोनों हाथ ऊपर उठाते हुए नाचने लगा। जिसे देख पहले तो यातायात पुलिस के साथ राहगीर अवाक रह गए।
 
फोरलेन का ट्रैफिक भी थम गया। फिर यातायात पुलिस ने आसपास दुकानों से पानी लाकर उस पर उड़ेला और किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें