फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में संतरी ने किया ऐसा काम, सब हो गए परेशान

Tue, 20 Aug 2013 04:17 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक आरक्षक ने नशे में सुध खोकर अपनी वर्दी एक दोस्त को दे दी। सिर्फ इतना ही नहीं आरक्षक ने अपने दोस्त को पूर्व अजाक मंत्री गणेश राम भगत की सुरक्षा में भेज दिया।
विज्ञापन


सोमवार को उसने दो दोस्तों के साथ शराब पी। फिर एक दोस्त को अपनी वर्दी पहनाकर पूर्व मंत्री की सुरक्षा में लगा दिया और खुद सोने चला गया। मामले के खुलासे के बाद आरक्षक एवं उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

सुबह करीब 11 बजे पूर्व मंत्री भगत के निवास में तैनात आरक्षक संतोष भगत अपने दो दोस्तों के साथ पहुंचा। तीनों शराब के नशे में थे। आरक्षक ने दोस्त नीलेश केरकेट्टा को अपनी वर्दी पहनाने के साथ ही बैच नंबर भी बताया।
विज्ञापन


नीलेश रायफल पकड़कर संतरी ड्यूटी में तैनात हो गया। कुछ देर बाद नए व्यक्ति को देखकर भगत के एक पीएसओ ने नीलेश से बैच नंबर पूछा।

नीलेश ने घबराकर अपना बैच नंबर 787 बताया, जबकि संतोष भगत का बैच नंबर 722 था। शंका होने पर पीएसओ ने कड़ाई से पूछताछ की, जिस पर नीलेश केरकेट्टा ने सारी बात बता दी।

पीएसओ ने मामले की जानकारी पूर्व मंत्री के निजी सचिव नारायण को दी और नारायण ने आरआई को घटना से अवगत कराया। इसके बाद आरआई और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सो रहे आरक्षक संतोष व नीलेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें