फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: पूंजीपथरा में 15 टन सरिया के साथ चालक हुआ फरार, पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Wed, 04 Jun 2025 09:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में रोलिंग मिल से 15 टन सरिया लेकर निकला चालक राधेश्याम साहू फरार हो गया। पुलिस ने 7.80 लाख रुपये की सरिया चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
पूंजीपथरा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूंजीपथरा थाना क्षेत्र रोलिंग मिल से 15 टन सरिया लेकर निकले चालक के रास्ते से गायब हो जाने का मामला सामने आया है। एचआर की रिपोर्ट के बाद पुलिस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पूंजीपथरा थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए मो. मोहसीन रजा ने बताया कि वह अजय इंगट रोलिंग मिल में एचआर के पद पर कार्यरत है। मोहसीन रजा ने बताया कि 31 मई की दोपहर दो बजे माजदा क्रं सीजी 04 एन वाई 4465 में 15 टन सरिया कीमत करीब 7 लाख 80 हजार 398 रुपये राम अग्रवाल जैजैपुर बाराद्वार जाने के लिये ट्रांसपोर्टर साहू रोड लाइन के चालक राधेश्याम साहू को भेजा गया।

एक जून तक चालक के द्वारा गंतव्य स्थान तक माल नही पहुंचाने की स्थिति में जब उसके मोबाइल नंबर संपर्क करने पर उसका फोन स्वीच ऑफ बताया। काफी पतासाजी करने के बावजूद चालक के कहीं पता नही चलने पर उसे शंका है कि चालक के द्वारा लाभ कमाने के उद्देश्य से उक्त 15 टन सरिया को कहीं बेचकर फरार हो गया है। बहरहाल अजय इंगट रोलिंग मिल में एचआर की रिपोर्ट के बाद पूंजीपथरा पुलिस माजदा चालक राधेश्याम साहू के खिलाफ धारा 316(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर उसकी पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें