फोटो - अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
आरोपी ने बताया है कि वह बीते 20 साल गोवा में रहकर और विभिन्न यूनिवर्सिटी से योग की डिग्री ली है। वह विदेशी लड़कियों को योग की ट्रेनिंग देता था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस उसके विदेशी कनेक्शन और फंडिंग को लेकर जांच पड़ताल करने में जुटी है।
कहीं ड्रग्स की सप्लाई तो नहीं कर रहा?
आरोपी बाबा ने यहां के डोंगरगढ़ में छह करोड़ रुपये में जमीन खरीदी। प्रज्ञागिरी पहाड़ी पर योग के नाम पर गलत काम करने लगा। पुलिस को इस बात की आशंका है कि वह युवाओं को नशे की लत में धकेल तो नहीं रहा है? ड्रग्स की सप्लाई तो नहीं कर रहा है? बताया जाता है कि वह दस साल पहले गोवा में योग आश्रम चला रहा था। 20 साल पूर्व डोंगरगढ़ में वह पीसीओ चलाता था।
योग सिखाता पाखंडी बाबा
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
इसके बाद अवैध संपत्ति बना ली। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत उस पर कार्रवाई कर मामले की जांच कर रही है। बाबा योग गुरु बाबा रामदेव से भी मिल चुका है। आरोपी गोवा में भी विदेशी पर्यटकों को योग ध्यान सीखा रहा था।