फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई ने की छोटे की हत्या: खून से सने कपड़े मिले... सिर पर चोट के निशान, प्रधानमंत्री आवास की किश्त बनी वजह

Thu, 26 Jun 2025 08:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती

सार

छत्तीसगढ़ में जिला सक्ती के थाना बाराद्वार में रिश्तों का कत्ल हुआ है। जहां एक बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी भाई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला सक्ती के थाना बाराद्वार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकलसरा में पारिवारिक विवाद के चलते एक भाई ने अपने ही छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, मनेाहर दास महंत (उम्र 55 वर्ष) ने 25 जून 2025 को थाना बाराद्वार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम अकलसरा निवासी मनीराम शिकारी (उम्र 42 वर्ष) की हत्या हो गई है। प्रार्थी के अनुसार मृतक का शव उसके घर के परछी में कपड़े से ढंका मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।

मृतक के 12 वर्षीय पुत्र ने बताया कि 24 जून की रात लगभग 8 बजे उसके पिता मनीराम और बड़े चाचा धनीराम शिकारी के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान धनीराम ने गुस्से में आकर टांगी से मनीराम के सिर पर हमला किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी धनीराम शिकारी (उम्र 45 वर्ष), निवासी अकलसरा को ग्राम ठठारी अकलसरा मोड़ बस स्टैंड से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की 40,000 की राशि उसके पिता के खाते में आई थी, जिसमें से उसका छोटा भाई मनीराम आधे पैसे की मांग कर रहा था। मना करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने गुस्से में आकर टांगी से वार कर हत्या कर दी।

साक्ष्य और गिरफ्तारी
पुलिस ने आरोपी के घर से हत्या में प्रयुक्त टांगी और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें