फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड से डोडा तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त: बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Sep 2025 03:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में नशा मुक्ति पखवाड़ा अभियान के तहत बलरामपुर पुलिस ने डोडा तस्करी के मामले में एक और बड़ी सफलता दर्ज की है। थाना बसंतपुर पुलिस ने झारखंड से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में नशा मुक्ति पखवाड़ा अभियान के तहत बलरामपुर पुलिस ने डोडा तस्करी के मामले में एक और बड़ी सफलता दर्ज की है। थाना बसंतपुर पुलिस ने झारखंड से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी राजस्थान, बंगाल और झारखंड के नेटवर्क के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल थे।
विज्ञापन


सात जून 2025 को उत्तर प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा स्थित धनवार आरटीओ बैरियर पर खड़े ट्रक (RJ19 GJ 7447) से भारी मात्रा में डोडा बरामद किया गया था। इस मामले में अपराध क्रमांक 107/2025, धारा 15(सी), 25, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। इस दौरान पुलिस ने पहले ही तीन आरोपी राजू सिंह (ट्रक मालिक), दीपाराम (ड्राइवर) और उत्तम राय (पश्चिम बंगाल निवासी) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि डोडा की आपूर्ति झारखंड से हो रही थी। इस इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने झारखंड के खूंटी जिले से दो और तस्करों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मिथुन मुण्डा (23), निवासी मुन्दरू टोली, थाना खूंटी, राज मुण्डा (25), निवासी पट्टीबेरा, थाना खूंटी, हैं। दोनों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें