फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 घंटे 39 मिनट की स्पीच और बन गया रिकार्ड

Tue, 27 Jan 2015 01:52 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक डॉक्टर ने लगातार 49 घंटे और 39 मिनट तक स्पीच देकर विश्व रिकार्ड बनाया है। 'आर्गेनाजम टू आर्गेनाइजेशन' विषय पर स्पीच देकर उन्होंने यह रिकार्ड हासिल किया। अब तक यह रिकार्ड जम्मू-कश्मीर के विक्रात के नाम था। उनके नाम 49 घंटे 31 मिनट तक लगातार स्पीच देने का रिकार्ड है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर के जाने-माने पैथौलॉजिस्ट डाक्टर अजय सिंह शेष ने यह कारनामा कर दिखाया है। शहर के पॉवर हाऊस रोड स्थित हॉटल विश्राम रिजेंसी में 'आर्गेनाजम टू आर्गेनाइजेशन' विषय पर अजय ने शनिवार बारह बजे से स्पीच स्टार्ट की और बिना रुके लागातार 49 घंटे 39 मिनट तक बोलते रहे।

लगातार स्पीच से कई बार उनकी तबियत भी बिगड़ने लगी लेकिन वे रुके नहीं। तबियत खराब होने पर जब उनकी जुबान भी लड़खड़ाने लगी तो परिजनों ने उन्हें स्पीच रोकने को कहा और यह सिलसिला 49 घंटे 39 मिनट पर थम गया। उनके इस स्पीच की निगरानी मेडिट्रांस कर रही थी।
विज्ञापन


हालांकि अभी उन्हें इस रिकार्ड को अपने नाम करने के लिए गिनीज ऑफ द वर्ल्ड रिकार्ड में दावा करना होगा। उनकी स्पीच को सुनने जिला कलेक्टर समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें