फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली 2026: रायपुर में 24 घंटे चालू रहेंगी इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवायें, मेकाहारा में 8-9 नवंबर को ओपीडी बंद

Sat, 07 Nov 2026 12:17 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मेकाहारा में 24 घंटे इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवायें चालू रहेंगी अस्पताल प्रबंधन ने त्योहार के दौरान मरीजों को इलाज में परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं तय करने के निर्देश दिए हैं। नर्सों और अन्य मेडिकल स्टाफ को तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
मेकाहारा - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपवाली पर्व को लेकर रायपुर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। दीपावली के समय किसी भी आपात स्थिति से निदान के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में अलर्ट जारी किया गया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आपातकालीन विभाग के साथ ही सभी विभागों को त्योहार के दौरान सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिये हैं। साथ ही आवश्यक दवाओं, इंजेक्शनों और अन्य जीवन रक्षक चिकित्सा सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा है, ताकि दीपावली के दौरान आपातकालीन स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके।

डॉ. सोनकर ने चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ को आपातकालीन चिकित्सा के लिये सतर्क रहने और आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को तुरंत उपचार प्रदान करने के निर्देश दिये हैं। 
विज्ञापन


10 नवम्बर से शुरू होंगी ओपीडी सेवायें
7 नवम्बर (शनिवार), छोटी दीपावली (नरक चतुर्दशी) को भी ओपीडी सेवाएं नियमित रूप से जारी रहेंगी। वहीं 10 नवम्बर (मंगलवार) से ओपीडी सेवायें नियमित रूप से चलेंगी। 

8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी सेवायें
दीपावली को लेकर  8 नवम्बर (रविवार) एवं 9 नवम्बर (गोवर्धन पूजा) को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण अस्पताल का बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) बंद रहेगा। 

जारी रहेंगी इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवायें
मेकाहारा में 24 घंटे इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवायें चालू रहेंगी अस्पताल प्रबंधन ने त्योहार के दौरान मरीजों को इलाज में परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं तय करने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल अधीक्षक ने कहा है कि जरूरी दवाइयों, इंजेक्शन और जीवनरक्षक मेडिकल सामान का पर्याप्त स्टॉक रखा जाए। साथ ही इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तुरंत इलाज देने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और अन्य मेडिकल स्टाफ को तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें