फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली 2026: इस बार ट्रेंडिंग बना देसी स्टाइल, रायपुर में हैंडमेड होम डेकोरेशन की भारी डिमांड, देखें तस्वीरें

Sat, 07 Nov 2026 11:43 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

इस बार राजस्थान और कोलकाता के कारीगरों के हाथों से बने लेटेस्ट और ट्रेंडिंग सजावटी सामान बाजार में खूब बिक रहे हैं। ये न केवल खूबसूरत हैं बल्कि इनकी कीमतें भी बेहद किफायती हैं। दीपावली में रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के बाजारों में रौनक है। सुबह से देर रात तक बाजारों में लोगों की भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
सजावटी सामान से सजे बाजार - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली में रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के बाजारों में रौनक है। सुबह से देर रात तक बाजारों में लोगों की भीड़ देखी जा रही है। लोग अपने घरों को सजाने और संवारने के लिये खूब खरीदारी कर रहे हैं। घरों की दीवारों से लेकर मंदिरों तक, हर कोना रोशनी और रंगों से सजा देने की तैयारी में है।
विज्ञापन









रायपुर शहर के मालवीय  रोड, सदर बाजार, शंकर नगर , भाठागांव, रायपुरा, आमापारा, लाखे नगर चौक, पुरानी बस्ती कालीबाड़ी, सिटी कोतवाली, महावीर नगर में सजावट वस्तुओं का मेला लगा हुआ है। इन जगहों पर ग्राहकों की जमकर भीड़ देखी जा रही है। इस बार ट्रेंडिंग स्टाइल देसी कल्चर बना हुआ है।  
विज्ञापन








इस बार राजस्थान और कोलकाता के कारीगरों के हाथों से बने लेटेस्ट और ट्रेंडिंग सजावटी सामान बाजार में खूब बिक रहे हैं। ये न केवल खूबसूरत हैं बल्कि इनकी कीमतें भी बेहद किफायती हैं। राजस्थान के जयपुर के रहने वाले राजिंदर हर साल की तरह इस बार भी रायपुर पहुंचे।




वे साल 2018 से लगातार दीवाली सीजन में रायपुर आते रहे हैं और यहां के ग्राहकों को नए-नए ट्रेंड के हैंडमेड डेकोरेशन आइटम्स उपलब्ध कराते हैं।


विज्ञापन




ये सभी सामान उनके गांव के कारीगरों ने तैयार किए हैं, जो राजस्थान की पारंपरिक कला और आधुनिक डिजाइन का संगम हैं।







हर साल दीवाली में लोग कुछ नया चाहते हैं। इस बार हमने कलर कॉम्बिनेशन, डिजाइन और क्वालिटी पर फोकस किया है। 






भाठागांव बाजार के छोटू साहू ने बताया कि दरवाजे को सजाने के लिए तोरण सिर्फ 200-250 रुपए में मिल जायेंगे। जबकि यही तोरण अन्य दुकानों पर 250 से 300 रुपए तक में बिकते हैं।






वहीं छोटी घंटी वाली लड़ी के दो नग 150 रुपए में उपलब्ध हैं। बड़ा घंटा, जिसमें लकड़ी के गणेश जी की आकृति उकेरी गई है, सामान्यतः 350 रुपए का होता है, लेकिन दीवाली ऑफर में सिर्फ 250 रुपए में बेच रहे हैं।





घरों को सजाने के लिये झूमर, तोरण, दरवाजे और मंदिर के लिए विशेष लड़ी 120 रुपए में और मोगरा जैसे दिखने वाले प्लास्टिक फ्लॉवर की लड़ी 150 रुपए में बिक रहे हैं।






रायपुर के लोगों में इन हैंडमेड सजावटों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं और युवा दोनों ही अपने घरों को सजाने के लिए इन पारंपरिक वस्तुओं को पसंद कर रहे हैं। इन सजावटी सामानों को लोग खूब पंसद कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें