फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: संभागायुक्त कावरे ने किया शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण, 25 से अधिक अधिकारियों को नोटिस जारी

Mon, 05 Aug 2024 09:19 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज राजधानी रायपुर स्थित तीन शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्धारित समय 10 बजे कार्यालय से अनुपस्थित लगभग 25 अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
संभागायुक्त कावरे ने किया शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज राजधानी रायपुर स्थित तीन शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्धारित समय 10 बजे कार्यालय से अनुपस्थित लगभग 25 अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग के संयुक्त संचालक कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में निर्धारित समय 10 बजे कोई अधिकारी कर्मचारी उपस्थित नहीं थे। कार्यालय के मेन गेट पर लगा ताला देख संभागायुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। 
विज्ञापन


उन्होंने संयुक्त संचालक से दूरभाष पर बात कर सभी अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कावरे ने इसके बाद नगर एवं निवेश विभाग के संयुक्त संचालक कार्यालय और सहकारी समितियों के पंजीयक कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इन दोनों कार्यालयों में भी अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश संभागायुक्त ने दिए। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्धारित समय सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश भी दिए।

संभागायुक्त ने निरीक्षण के दौरान नगर और निवेश कार्यालय पहुंचे। उपस्थित कर्मचारियों से लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित प्रकरणों की जानकारी मांगी। उपस्थित कर्मचारी द्वारा जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाने पर कावरे ने नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम से संबंधित प्रकरणों का ऑनलाइन रिकार्ड रखने के साथ-साथ पंजी संधारण करने के निर्देश भी दिए। संभागायुक्त ने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले नागरिकों को शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ सरलता से दिलाने का प्रयास किया जाए। 
विज्ञापन


नागरिकों को अपने कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर ना काटने पड़े। संभागायुक्त ने लंबित प्रकरणों का भी शासकीय नियम अनुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। संभागायुक्त ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम सहित शासकीय योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के लिए निर्धारित समय सीमा की जानकारी कार्यालयों के बाहर समुचित स्थान पर प्रदर्शित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।

दूसरी ओर संभागायुक्त विभागीय परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ कॉलेज में चल रही विभागीय परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर बिजली, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के निर्देश केंद्र प्रभारी को दिए। छतीसगढ़ कॉलेज को शासकीय विभागीय परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। दो पालियों ने आयोजित की जा रही विभागीय परीक्षा में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी शामिल हो रहे हैं। इस केंद्र पर दूसरी पाली में 38 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और दो अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, वहीं सुबह की पाली में 58 अधिकारी कर्मचारियों ने परीक्षा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें