फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान शहीद

Sun, 25 Aug 2019 01:32 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान शनिवार को नक्सलियों के साथ नरायणपुर जिले में हुई मुठभेड़ में घायल हुए थे। जिनमें से एक शहीद हो गए हैं। शनिवार को मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए थे। उनकी घने जंगलों में डीआरजी जवानों के साथ मुठभेड़ हुई थी। यह स्थान राज्य की राजधानी रायपुर से 350 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

विज्ञापन


इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए थे जिनकी पहचान राजू नेतम और सोमारु गोटी के तौर पर हुई थी। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने रविवार को कहा, 'नेतम को शरीर के अहम हिस्सों में चोटें आई थीं। जंगल से उन्हें बाहर लाते समय वह शहीद हो गए।'

राज्य के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि ओरछा थाना क्षेत्र में नक्सलियों का प्रशिक्षण शिविर है, जिसके बाद 100 जवानों वाले डीआरजी के दल को वहां रवाना किया गया। दल जब धूरबेड़ा गांव के जंगल में पहुंचा तो नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह छह बजे शुरू हुई मुठभेड़ लगभग एक घंटे तक चली। जिसके बाद कुछ नक्सली घने जंगल में गायब हो गए। तलाशी अभियान के दौरान पांच नक्सलियों के शव बरामद हुए थे। जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। घटनास्थल से विस्फोटक और माओवादी दस्तावेज भी बरामद हुए थे। 

गर्ग ने कहा कि खराब मौसम और प्रतिकूल इलका होने की वजह से निकासी अभियान में बाधा पैदा हुई। इसके अलावा क्षेत्र में लगातार होने वाली बारिश के कारण जंगल से घायल जवानों को एयरलिफ्ट करने की तीन कोशिशें असफल रहीं। उन्होंने कहा, 'सुरक्षाबल अपने घायल साथियों को कंधे पर लेकर रात के 10 बजे ओरक्षा पहुंचे। जहां एंबुलेंस और डॉक्टर मौजूद थे।'

नेतम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं गोटा को रायपुर के एक निजी अस्पतला में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मारे गए नक्सलियों की पहचान होना बाकी है। प्रथम दृष्टया, माना जा रहा है कि वह माओवादियों की कंपनी नंबर वन से ताल्लुक रखते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें