फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election: साहू समाज के नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा- कोई फर्क नहीं पड़ता

Thu, 26 Oct 2023 03:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

भाजपा नेता व साहू समाज के जिला अध्यक्ष शीतल साहू, महामंत्री बालाराम साहू, उपाध्यक्ष कौशल साहू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। ऐसे में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। साहू समाज के दो बड़े पदाधिकारियों का कांग्रेस प्रवेश किए जाने से भाजपा को नुकसान हो सकता है।
 
विज्ञापन
साहू समाज के नेता कांग्रेस में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा नेता व साहू समाज के जिला अध्यक्ष शीतल साहू, महामंत्री बालाराम साहू, उपाध्यक्ष कौशल साहू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। गुरुवार को कवर्धा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी व मंत्री मोहम्मद अकबर ने इन लोगों को पार्टी में प्रवेश कराया है। इस मौके पर शीतल साहू ने कहा कि भाजपा ने टिकट को लेकर ओबीसी वर्ग को पीछे रखा है। कबीरधाम जिले के दोनों विधानसभा पंडरिया व कवर्धा से ओबीसी वर्ग को टिकट नहीं दिया है। भाजपा ने साहू समाज और ओबीसी के लोगों को उपेक्षित किया है। 

विज्ञापन


कवर्धा विधानसभा में साहू वोटर सबसे ज्यादा 
साहू समाज के जिला अध्यक्ष समेत अन्य दो बड़े पदाधिकारियों का कांग्रेस प्रवेश किए जाने से भाजपा को नुकसान हो सकता है। क्योंकि कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के करीब 60 हजार से अधिक साहू वोटर हैं। यहीं कारण है कि कवर्धा विधानसभा से बीते 2003, 2008, 2013 और 2018 के चुनाव में भाजपा ने साहू समाज के ही व्यक्ति को चुनाव में उतारा था। तब केवल 2018 के चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस बार 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से विजय शर्मा व पंडरिया से भावना बोहरा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

वर्ष 2018 के कवर्धा विधानसभा चुनाव परिणाम
प्रत्याशी का नाम         पार्टी        वोट मिले 
विज्ञापन

मोहम्मद अकबर         कांग्रेस         136320 (जीत)
अशोक साहू               भाजपा        77036
रामखिलावन डहरिया    निर्दलीय       6604
अगमदास अनंत         जोगी कांग्रेस    6250

भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता
भाजपा के जिला अध्यक्ष व पूर्व कवर्धा विधायक अशोक साहू सामने आए है। उन्होंने कहा कि साहू समाज के जिला अध्यक्ष शीतल साहू समेत अन्य पदाधिकारियों का कांग्रेस प्रवेश करने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता। इनके कांग्रेस में शामिल होने से मात्र तीन वोट कांग्रेस की वृद्धि होगी। साहू समाज परंपरागत भाजपा को समर्थन करते आई है। भाजपा ने हमेशा साहू समाज का सम्मान किया है। कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने बीते कई विधानसभा चुनाव में साहू समाज के व्यक्ति को टिकट भी दिया है। इतना ही पार्टी ने अपने विधायक को संसदीय सचिव तक बनाया है। 

वर्तमान में कांग्रेस पार्टी ने कबीरधाम जिले के पंडरिया व कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से एक भी बार साहू समाज के व्यक्ति को टिकट तक नहीं दिया है। वर्तमान समय में भाजपा ने कबीरधाम जिला अध्यक्ष व भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष साहू समाज के व्यक्ति को बनाया है। इसके अलावा कबीरधाम जिले से लगे साजा, बेमेतरा व लोरमी विधानसभा क्षेत्र के लिए साहू समाज के व्यक्ति को टिकट दिया है। भाजपा द्वारा साहू समाज का हमेशा सम्मान करती है। समाज इसको भली-भांति समझती है। भाजपा के पक्ष में समाज वोट करेगी। साहू समाज के जिला अध्यक्ष शीतल साहू के कांग्रेस प्रवेश से समाज उनके साथ जाएगा ऐसा नहीं है।

मरवाही में आदिवासी नेताओं ने जेसीसीजे में किया प्रवेश
मरवाही में कांग्रेस की मुश्किलें कम होते नहीं दिख रही हैं। चुनाव से ठीक पहले बाहरी प्रत्याशी को टिकट देने का विरोध करने वाले स्थानीय आदिवासी नेताओं ने रायपुर पहुचकर डॉ. रेणु जोगी और अमित जोगी के समक्ष जेसीसीजे में प्रवेश कर लिया है।

कांग्रेस पार्टी की ओर से मरवाही विधानसभा से प्रत्याशी बनाए गए डॉ. केके ध्रुव को बाहरी व्यक्ति बतलाते हुए उसका विरोध कर रहे स्थानीय आदिवासी कांग्रेसी नेताओं ने पहले डॉ. का जमकर विरोध किया। संगठन तक बात भी पहुंचाई, लेकिन जब संगठन की ओर से कोई कार्यवाही या प्रत्याशी बदलने की बात सामने नहीं आई तो गुरुवार को मरवाही क्षेत्र के दर्जनों नेता रायपुर स्थित जोगी निवास पहुंचकर जेसीसीजे की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के समक्ष कांग्रेस छोड़ जेसीसीजे में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं, बात दो दिन पहले अमित जोगी जब गौरेला स्थित अपने बंगले में थे, तब भी काफी संख्या में स्थानीय आदिवासी कांग्रेसी नेता जोगी बंगले पर पहुंचकर उनसे बंद कमरे में चर्चा की थी। हालांकि जब वे नेता वापस बंगले से बाहर निकले तो उन्होंने इसे सामान्य मुलाकात और विजयादशमी की बधाई देने की बात कही गई थी। बहरहाल स्थानीय आदिवासी नेताओं के लगातार विरोध के बाद मरवाही में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ते जा रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें