फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: पैरी नदी से अवैध रेत खनन मामले में जिला प्रशासन ने की जेसीबी जब्त, ग्रामीणों ने की थी शिकायत

Wed, 23 Apr 2025 01:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में अवैध रेत खनन मामले में कार्रवाई जारी है। पैरी नदी से अवैध रेत खनन के मामले में जिला प्रशासन ने जेसीबी जब्त किया है।
विज्ञापन
पैरी नदी से अवैध रेत खनन मामले में जिला प्रशासन ने की जेसीबी जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में अवैध रेत खनन मामले में कार्रवाई जारी है। पैरी नदी से अवैध रेत खनन के मामले में जिला प्रशासन ने जेसीबी जब्त किया है। सुशासन तिहार के अंतर्गत मिली शिकायत पर धमतरी जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


मगरलोड तहसील के डूमरपाली-खिसोरा क्षेत्र में पैरी नदी से अवैध रूप से रेत निकालते हुए एक चैन माउंटेन जेसीबी मशीन को जब्त किया है। खनिज विभाग की टीम ने इस मशीन को खिसोरा ग्राम पंचायत में अभिरक्षा में रखा है।

यह कार्रवाई डूमरपाली के ग्रामीण द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें अवैध रेत खनन और ऊँचे दामों पर रेत की बिक्री की बात कही गई थी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खनिज विभाग को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें