फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: 10 रुपये के नोट को लेकर भिड़ंत, युवक ने बिजली विभाग के कर्मचारी को पीटा

Thu, 10 Dec 2020 04:10 PM IST
अनिल पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 10 रुपये के नोट को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मामला इतना ज्यादा गरमा गया कि एक युवक ने बिजली विभाग के कर्मचारी को पीट दिया। यह पूरा विवाद तेरे-मेरे रुपये को लेकर हुआ। दरअसल, दुकान पर सामान की खरीदारी के दौरान कर्मचारी 10 रुपये के नोट को अपना बता रहा था और युवक उसे अपना। इसको लेकर दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट होने लगी। फिलहाल बिजली कर्मचारी की ओर से बेलगहना चौकी में मामला दर्ज कराया गया है।

गड़बड़ी सुधारने के लिए गया था कर्मचारी

मिली जानकारी के मुताबिक, बेलगहना में रहने वाले मनोज कुमार राजपूत बिजली कंपनी में परिचालक है। बुधवार को वह फॉल्ट की शिकायत मिलने पर आमागोहन गया था। वहां गड़बड़ी को सुधारने के बाद जब वह लौटने लगा तो रास्ते में एक किराना दुकान में सामान लेने के लिए रुक गया। सामान लेने के लिए कर्मचारी ने दुकान के काउंटर पर 10 रुपये का नोट रखा और सामान लेने लगा।

लोगों ने शांत कराया विवाद

मनोज ने आरोप लगाया है कि उस दौरान गांव में रहने वाला विमल तिवारी दुकान पर आया और 10 रुपये के नोट को अपना बताने लगा। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि विमल ने मनोज को जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पिटाई कर दी। इस पर आसपास के लोगों ने बचाव करते हुए मामले को शांत कराया। फिलहाल मनोज ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें