फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Wed, 09 Dec 2020 01:29 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
बीएसएफ के एक जवान ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएसएफ की चौथी बटालियन में आरक्षक स्वराज पीएन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन



पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह लगभग 6.30 बजे बीएसएफ के जवानों ने पुराने मेस में स्वराज का शव देख इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। उन्होंने बताया कि बाद में बीएसएफ के अधिकारियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों से स्वराज की तबीयत ठीक नहीं थी। उन्होंने बताया कि स्वराज केरल के वायनाड जिले का निवासी था और उसे पिछले वर्ष सितंबर माह में कोयलीबेड़ा में तैनात किया गया था। स्वराज लंबी छुट्टी के बाद इस वर्ष अक्टूबर माह में वापस कोयलीबेड़ा आया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्वराज के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें