फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरसीवां विधानसभा की महिला मोर्चा ने निकाली सिंदूर यात्रा मशाल रैली: विधायक अनुज बोले- हर नागरिक सेना के साथ

Thu, 22 May 2025 12:31 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Dharsiva Sindoor Yatra Mashal rally: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निलजा में सिंदूर यात्रा निकाली गयी।
विज्ञापन
धरसीवां विधानसभा की महिला मोर्चा ने निकाली सिंदूर यात्रा मशाल रैली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dharsiva Sindoor Yatra Mashal rally: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निलजा में सिंदूर यात्रा निकाली गयी। इसमें धरसीवां  विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों शौर्य को नमन करते हुए कहा कि सिंदूर यात्रा के माध्यम से आज हम एकजुटता का संदेश दे रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देश एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नया भारत का नया पैमाना तय किया जा रहा है जिसमें देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। हमें अपने सैनिकों पर पूरा विश्वास है। उनके शौर्य और पराक्रम से हमारा देश सुरक्षित है। पहलगाम आतंकवादी हमला का जवाब ऑपरेशन सिंदूर हमारे अभिमान का प्रतीक है। माता बहनों की उजड़ी मांग के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह धराशायी कर दिया। हम सभी अपनी सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं। आज का भारत नया भारत है, जो किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। 


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर तंज कसते हुए विधायक शर्मा ने कहा कि अब हमें सिर झुकाने की जरूरत नहीं है, हमारा डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। पीएम मोदी की कुशल कूटनीति के कारण पूरे विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है। आज के इस दौर में हमें अफवाहों से सचेत रहने की जरूरत है। हमें हमारी सेना एवं नेतृत्व में पूर्ण विश्वास है, उनके हाथों में देश सुरक्षित है। राष्ट्र की सुरक्षा की जब भी बात आएगी हम सभी एक हैं। पीएम मोदी और अपनी सेना के साथ हैं। सिंदूर यात्रा में  महिला मोर्चा की अहम भूमिका रही। सभी वर्गों के लोग, सेवानिवृत्त सैनिक, समाजसेवी संगठन, आम नागरिक, महिला एवं पुरुष, बच्चों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर एकजुटता, देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें