फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video:धमतरी में मां विंध्यवासिनी मंदिर में आंखें अर्पित करने पहुंचा युवक, पुजारियों ने उसको लेकर किए कई खुलासे

Sun, 19 Oct 2025 10:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

पुजारी और दर्शनार्थियों में भय का माहौल भी देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे ले गई। वहीं पुलिस के पूछने पर युवक ने पूरी बात बताई है। 
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुआ युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक शहर के विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचा और अपनी आंखों को माता को अर्पित करने के लिए चाकू लेकर परिसर में घुस गया। यह देख मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। युवक ने जमकर हंगामा किया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन

विंध्यवासिनी मंदिर के पुजारी संघ के अध्यक्ष अश्वनी नारायण दुबे ने बताया कि यह युवक अक्सर मंदिर आता है और गुमसुम बैठा रहता है, हमेशा अपने पास हथियार रखा रहता है। कुछ दिन पहले आरती के समय बजाए जाने वाले वाद्य यंत्र को भी तोड़ दिया था और अंदर मंदिर के गर्भ गृह में घुसने की जिद भी करता रहता है।

विज्ञापन

आज रविवार बह करीब 11 बजे युवक रॉड लेकर घुसने लगा। जैसे-तैसे रॉड को छुड़ाया गया तो वह जेब से धारदार चाकू निकाल लिया और अपने हाथ को काटने की कोशिश की, युवक आधे घंटे तक चाकू लेकर मंदिर परिसर में बैठ रहा, इस दौरान पुजारी और दर्शनार्थियों में भय का माहौल भी देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे ले गई। वहीं पुलिस के पूछने पर युवक ने बताया कि वह अपनी आंख को निकाल कर माता को चढ़ाना चाहता है। पुजारियों ने युवक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें