धमतरी जिले के रेत खदानों में एनजीटी के नियमों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। दिन के बाद रात में भी जेसीबी और चैन माउंटेन मशीन से रेत उत्खनन किया जा रहा है। वहीँ रात होते ही शहर में दौड़ रही हाईवा की रफ्तार देखते ही लोग दहशत में आ जाते हैं। जिनकी रफ्तार में लगाम लगाने यातायात पुलिस भी नाकाम साबित हो रही है। वही बात करे तो खनिज विभाग तो विभाग के द्वारा बस खानापूर्ति की कार्रवाई की जाती है। खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन व परिवहन करने वाले माफिया के ऊपर कारवाई नहीं की जाती है। बस दिखावा के लिए कुछ वाहनों के ऊपर कारवाई किया जाता है। अगर खनिज विभाग द्वारा संबंधित माफियाओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी तो ऐसे माफियाओं में भी खौफ पैदा होगा और इस रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगाम लगाया जा सकता है। वहीं कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के सख्त निर्देश के बाद रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर खनिज विभाग ने फिर खानापूर्ति की कार्रवाई की है। पिछले चार दिनों में विभाग के अधिकारियों ने मात्र छह हाईवा, दो जेसीबी मशीन और छह ट्रैक्टरों को अवैध रेत के मामले में जब्त किया है।