फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: पुलिस कस्टडी में शख्स की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, थाना प्रभारी लाइन अटैच

Tue, 01 Apr 2025 01:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

परिजनों ने जिला अस्पताल के सामने धरने पर बैठकर जमकर विरोध जताया और मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। जिसपर एसपी के द्वारा अजुनी थाना प्रभारी सन्नी दुबे को लाइन अटैच कर दिया गया है। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले के अर्जुनी पुलिस के कस्टडी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस मामले में मृतक के परिजनों द्वारा पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है। वही पुलिस का कहना है कि उक्त व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हुई है। 

विज्ञापन

 

मिली जानकारी अनुसार बताया कि मृतक दुर्गेश सोनकर राजनांदगांव जिले के भंवरमरा का रहने वाला है। जिसके खिलाफ जिले के अर्जुनी थाने में किसानों द्वारा 420 का मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान अर्जुनी पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को पकड़ कर थाने लाई थी। तभी अचानक दुर्गेश की तबियत खराब हो गई। जिससे अर्जुनी पुलिस के द्वारा तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उससे मृत घोषित कर दिया।


बताया गया कि दुर्गेश कठौलिया के खिलाफ जिला बालोद राजनांदगांव, गरियाबंद बालाघाट में भी ठगी करने का मामला दर्ज है। वहीं धमतरी के कुछ किसान ने मृतक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था कि मृतक दुर्गेश के द्वारा अधिक कीमत पर धान बेचने के नाम पर कुछ किसानों से कुल 7 करोड़ 73 लाख की धोखाधड़ी कर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन

घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर परिजनों ने जिला अस्पताल के सामने धरने पर बैठकर जमकर विरोध जताया और मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। जिसपर एसपी के द्वारा अजुनी थाना प्रभारी सन्नी दुबे को लाइन अटैच कर दिया गया है। 

परिजनों ने मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। फिलहाल धमतरी पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की न्यायिक जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अपर सत्र न्यायाधीश की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें