फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी: दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, टाटा एस वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

Fri, 20 Jun 2025 06:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले में फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है,इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।पूरा मामला अर्जुनी थाना अंतर्गत का है जहां ग्राम रांवा में एक टाटा एस वाहन ने मोटरसाइकिल दो लोगों को जोरदार ठोकर मार दिया।
विज्ञापन
दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले में फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है,इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।पूरा मामला अर्जुनी थाना अंतर्गत का है जहां ग्राम रांवा में एक टाटा एस वाहन ने मोटरसाइकिल दो लोगों को जोरदार ठोकर मार दिया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों की मौत हो गई।वही घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।सूचना पर अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम बाग तराई निवासी निरंजन साहू और नामदेव साहू आज शुक्रवार को मोटरसाइकिल में सवार होकर धमतरी की ओर आ रहे थे।तभी ग्राम रांवा में सामने से आ रहे टाटा एस वाहन ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया।इस घटना में निरंजन साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि नामदेव साहू को जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।फिलहाल अर्जुनी थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें