धमतरी। दशहरा पर्व और आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धमतरी पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के सख्त निर्देश पर असामाजिक तत्वों, गुंडे-बदमाशों और नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई है। एक ओर जहां ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत मगरलोड पुलिस ने गांजे के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरी ओर कुरूद पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
‘ऑपरेशन निश्चय’: स्कूटी की डिक्की से गांजा बरामद
स्कूटी की डिक्की की तलाशी लेने पर सीट के नीचे छिपाकर रखा गया खाकी टेप में लिपटा 740 ग्राम गांजा और पैकिंग के लिए रखे 45 जिपलॉक पॉलीथिन पाउच बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से गांजा (अनुमानित कीमत 37,000 रुपये), स्कूटी और नकदी सहित कुल 48,850 रुपये का मशरूका जब्त किया है। आरोपी महिला के खिलाफ थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 208/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) में मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
त्योहारों से पहले आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
दशहरा पर्व के दौरान हुड़दंग और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए थाना कुरूद पुलिस ने भी कार्रवाई की। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहला मामला-चरमुरिया अंडरब्रिज (NH-30): यहां राहगीरों में डर पैदा कर रहे आरोपी ओमकार मंडावी (22 वर्ष, निवासी राखी) को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।
कुरूद पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से चाकू जब्त कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।
ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर हमला: पानीपत का रहने वाला है अनिल पंडित, पहले दुबई, फिर वहां से डंकी रूट से गया था अमेरिका
धमतरी पुलिस का संदेश
आरोपी गिरफ्तार