छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दशहरे के अवसर पर डब्ल्यूआरएस कॉलोनी और ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी और ऐतिहासिक दशहरा मैदान रावणभाठा में 101 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके साथ ही मेघनाथ और कुम्भकर्ण के 65 फीट के पुतले का दहन किया गया। सीएम विष्णुदेव साय ने पुतला दहन किया।
विज्ञापन
इस दौरान रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा समेत सांसद, मंत्री, विधायक मौजूद रहे। इस दौरान जमकर शानदार, मनमोहक और आकर्षक आतिशबाजी की गई। कोलकाता और मुंबई से आई टीम ने रायपुर में पहली बार डिजिटल तरीके से रावण का दहन किया गया । 145 फीट ऊपर धुआं रहित पटाखे फोड़े गए। ताकि पटाखों की वजह से प्रदूषण न हो।
वहीं रावणभाठा में 65 फीट के रावण का दहन किया गया। मेघनाथ और कुम्भकर्ण के 55 फीट के पुतले का दहन किया गया। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और महंत राम सुंदर दास ने अग्नि देकर दहन किया। यहां पर इस दौरान मनमोहक रामलीला का मंचन किया गया। जबलपुर से आई टीम में आकर्षण आतिशबाजी की। आयोजन स्थल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।