बरात स्वागत के बाद किशन यादव संग ललिता यादव, पूरनदास साहू संग चंद्रमुखी साहू, धीरेंद्र कुमार गजेंद्र संग द्रोपती निषाद का विवाह संपन्न हुआ। एक जोड़े का समाजसेवी रितुराज पवार, एक का नरेंद्र साहू और एक जोड़े का नीलेश सालुंके ने कन्यादान किया।
एक्जेक्ट फाउंडेशन रूद्री धमतरी की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन आमा तालाब रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में किया गया। जिसमें पुलिस-प्रशासन के तत्वावधान में तीन दिव्यांग जोड़ों का विवाह कराया गया। इस साल इसका आयोजन नशामुक्त समाज, नशामुक्त धमतरी थीम पर किया गया। थीम के तहत घड़ी चौक से नशामुक्ति रैली निकाली गई। रैली को एसपी सूरज सिंह परिहार ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने तीनों दूल्हों को हेलमेट उपहार में भेंट किया।
विज्ञापन
इस खास एवं अनोखे विवाह समारोह में जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी भी शामिल हुए। नशामुक्ति रैली रत्नाबांधा चौक, आंबेडकर चौक होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर पहुंची। यहां बरात स्वागत के बाद किशन यादव संग ललिता यादव, पूरनदास साहू संग चंद्रमुखी साहू, धीरेंद्र कुमार गजेंद्र संग द्रोपती निषाद का विवाह संपन्न हुआ। एक जोड़े का समाजसेवी रितुराज पवार, एक का नरेंद्र साहू और एक जोड़े का नीलेश सालुंके ने कन्यादान किया। रैली में एएसपी मणिशंकर चंद्रा, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
एक्जेक्ट फाउंडेशन की अध्यक्ष लक्ष्मी सोनी, उपाध्यक्ष देवश्री जोशी, सहसचिव रूबी कुर्रे, सचिव शशि त्यागी ने कहा कि अक्सर दिव्यांगों की शादी को लेकर कई तरह की सामाजिक, आर्थिक बाधाएं आती हैं। भेदभाव, असमानता जैसी दिक्कतें भी आती हैं। दिव्यांग भी समाज के ही अंग हैं। दिव्यांगों को समान अवसर और समर्थन देने के उद्देश्य से ही यह आयोजन संस्था द्वारा पिछले चार वर्षों से किया जा रहा है। अब तक 17 जोड़ों का विवाह करा चुके हैं। इस वर्ष नशामुक्ति थीम पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। 27 दिसंबर को हल्दी, मेहंदी, संगीत का कार्यक्रम हुआ और आज 28 दिसंबर को हिन्दू रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ।