फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी: मंदिर का पुजारी नदी के बीच बने टापू में फंसा, रेस्क्यू दल ने पुजारी को सुरक्षित बाहर निकाला

Fri, 03 Oct 2025 06:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले के ग्राम नवीन जोरा तराई थाना कुरुद में आज एक बड़ी घटना टल गई, जब मंदिर के पुजारी नदी के बीच बने टापू में फंस गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम के मंदिर पुजारी इतवारी राम कश्यप पिता सीताबी राम कश्यप, उम्र 65 वर्ष, नदी का जलस्तर बढ़ने से अचानक टापू में फंस गए थे।
विज्ञापन
रेस्क्यू दल ने पुजारी को बाहर निकाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले के ग्राम नवीन जोरा तराई थाना कुरुद में आज एक बड़ी घटना टल गई, जब मंदिर के पुजारी नदी के बीच बने टापू में फंस गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम के मंदिर पुजारी इतवारी राम कश्यप पिता सीताबी राम कश्यप, उम्र 65 वर्ष, नदी का जलस्तर बढ़ने से अचानक टापू में फंस गए थे।

विज्ञापन


इस संबंध में सूचना मिलते ही जिला सेनानी शोभा ठाकुर ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू टीम को मोटर बोट सहित तत्काल रवाना किया।रेस्क्यू दल ने मौके पर पहुंचकर सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुजारी को सुरक्षित निकालकर नदी पार कराया। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई और पुजारी को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

रेस्क्यू अभियान में बाढ़ बचाव दल के जवान कलीराम ध्रुव, अनिल नेताम, टिकेश साहू, नरेंद्र डहरिया, दुष्यंत नेताम एवं चन्द्र कुमार सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने जवानों के इस साहसिक कार्य की सराहना की है।इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि जिला प्रशासन एवं बचाव दल किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। समय पर की गई कार्यवाही से एक बड़ी जनहानि टल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें