फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दिया 'जलपरी' जैसे बच्चे को जन्म: आंख, नाक और हार्ट विकसित, नीचे का हिस्सा देख डॉक्टर भी हैरान

Fri, 03 Oct 2025 06:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी में एक अनोखा मामला सामने आया है,जहाँ 28 साल की महिला ने जलपरी जैसा दिखने वाले एक अद्भुत बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के दोनों पैर जलपरी की तरह आपस में जुड़े थे, बच्चे का जब जन्म हुआ तो डाक्टर-नर्स हैरान रह गए।
विज्ञापन
जलपरी जैसे बच्चे का जन्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी में एक अनोखा मामला सामने आया है,जहाँ 28 साल की महिला ने जलपरी जैसा दिखने वाले एक अद्भुत बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के दोनों पैर जलपरी की तरह आपस में जुड़े थे, बच्चे का जब जन्म हुआ तो डाक्टर-नर्स हैरान रह गए। छत्तीसगढ़ में पहला और देश मे यह दूसरा मामला है। यह दुर्लभ मरमेड बेबी जिंदगी और मौत से संघर्ष करता रहा। अंतत: जन्म से तीन घंटे बाद इसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


डाक्टरी भाषा में मरमेड सिंड्रोम कहा जाता है,ऐसे बच्चों का जन्म के बाद भी जेंडर पता नहीं चल पाता। प्रसूता की डिलीवरी कराने वाली विशेषज्ञ डॉ. रागिनी सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला अस्पताल में एक महिला डिलवरी के लिए पहुंची थी,पेट में थोड़ा भी पानी नहीं था। ऐसी स्थिति में तत्काल सीजर से डिलवरी करानी पड़ी, शिशु के ऊपर का हिस्सा क्लीयर था,आंख, नाक, हार्ट विकसित थे, लेकिन रीढ़ की हड्डी से नीचे का हिस्सा फ्यूज था। बच्चे के नीचे का हिस्सा जलपरी की तरह था और जन्म के 3 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। बताया कि बच्चे का वजन सिर्फ 800 ग्राम था, डाक्टर इसे छत्तीसगढ़ का पहला और भारत का दूसरा केस बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें