फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: धमतरी के स्कूल में शिक्षकों की कमी से नाराज छात्र-ग्रामीण, बारिश के बीच स्कूल में जड़ा ताला; जमकर नारेबाजी

Mon, 17 Aug 2026 04:23 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी

सार

धमतरी के बारना हायर सेकेंडरी स्कूल में लंबे समय से शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित है। नाराज छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन समिति ने बारिश के बीच स्कूल में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। पांच मुख्य विषयों के शिक्षक उपलब्ध कराने की मांग की।

विज्ञापन
शिक्षकों की कमी को लेकर किया गया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षण सत्र शुरू हुए करीब दो माह बीत चुके हैं, लेकिन धमतरी जिले के ग्राम पंचायत बारना स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में अब भी शिक्षकों की कमी बनी हुई है। पर्याप्त शिक्षक नहीं होने से नाराज छात्र-छात्राओं, स्कूल प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में लंबे समय से शिक्षकों की कमी है। इसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की गई।

कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने बताया कि पिछले तीन-चार साल से हिंदी, अंग्रेजी, रसायन शास्त्र, सामाजिक विज्ञान और भूगोल जैसे मुख्य विषयों के शिक्षक नहीं हैं। विद्यार्थियों ने कहा कि बोर्ड परीक्षा नजदीक है। ऐसे में इन विषयों की पढ़ाई नहीं होने से परीक्षा परिणाम प्रभावित होने की चिंता है। विद्यार्थियों ने प्रशासन से जल्द शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की है।

विज्ञापन


पढे़ं: 400 मीटर का दुर्गम रास्ता नहीं पार कर सकी 102 एंबुलेंस, महिला ने रास्ते में दिया बच्चे को जन्म

विद्यार्थियों का कहना है कि शिक्षण सत्र शुरू हुए करीब दो महीने हो चुके हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। समस्या को लेकर कई बार आवेदन भी दिए गए, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने कहा कि जब तक शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

ग्राम पंचायत बारना के सरपंच दीपक पटेल ने बताया कि शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए पहले भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। विभाग से जल्द शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की गई थी। साथ ही समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद शिक्षकों की कमी दूर नहीं हुई, जिसके बाद ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन समिति ने तालाबंदी का फैसला लिया।

प्रदर्शन के दौरान बारिश भी छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों के हौसले को नहीं तोड़ सकी। बरसते पानी के बीच विद्यार्थी और ग्रामीण स्कूल के गेट पर डटे रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से स्कूल में पर्याप्त शिक्षकों की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें