फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी धान खरीदी पर सख्ती: मंडी निरीक्षण में अवैध व्यापार का खुलासा, 65 कट्टा धान जब्त

Sun, 18 Jan 2026 08:53 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर अवैध धान व्यापार के खिलाफ कार्रवाई की गई। मंडी निरीक्षण के दौरान तिर्रा और अरौद डुबान से 65 कट्टा धान जब्त किया गया।
विज्ञापन
मंडी निरीक्षण में अवैध व्यापार का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, अनुशासित एवं पात्र किसानों तक सीमित रखने के लिए लगातार सघन निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 16 जनवरी 2026 को कृषि उपज मंडी समिति धमतरी के मंडी निरीक्षण दल ने अवैधानिक धान व्यापार के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान ग्राम तिर्रा निवासी अब्दुल सुलेमान द्वारा मंडी अधिनियम का उल्लंघन करते हुए खरीदे गए 38 कट्टा धान को जब्त किया गया। वहीं ग्राम अरौद डुबान निवासी नारायण सिंहा द्वारा हाट बाजार से अवैध रूप से खरीदे गए 27 कट्टा धान को भी जब्त किया गया। इस तरह कुल 65 कट्टा धान की जब्ती की कार्रवाई की गई है। संबंधित प्रकरणों में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

लेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्पष्ट किया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी और केवल पात्र किसानों का ही धान खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि बिचौलियों, अवैध व्यापार और नियमों के उल्लंघन पर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें