फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari News: 2025-26 में रेत अवैध खनन से जुड़े कुल 392 मामले दर्ज, 1.16 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली

Thu, 15 Jan 2026 10:04 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 15 जनवरी 2026 तक अवैध खनन से संबंधित कुल 392 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में 1.16 करोड़ से ज्यादा रुपये का अर्थदंड और समझौता राशि वसूल कर शासन के निर्धारित खनिज राजस्व मद में जमा कराया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला धमतरी में वर्तमान में कुल 13 रेत खदानें संचालित हैं। इन खदानों के संचालनकर्ता शासन के नियमों का पालन करते हुए नियमित रूप से अग्रिम रॉयल्टी और अन्य देय कर जमा कर रहे हैं। इसके साथ ही, सभी पट्टेदारों को अभिवहन पास के माध्यम से ही रेत का उत्खनन और परिवहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे खनन कार्य पूरी तरह से पारदर्शी और नियमसम्मत ढंग से संचालित हो रहा है।

विज्ञापन


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रेत खदानों के संचालन में किसी भी प्रकार का पक्षपात या संरक्षण नहीं दिया जा रहा है। नेताओं के संरक्षण में रेत खदानों पर कार्रवाई न होने संबंधी कथन तथ्यहीन हैं। जिला प्रशासन खनिज नियमों के पालन को लेकर पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा नियमित रूप से जांच और सख्त कार्रवाई की जा रही है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में 15 जनवरी 2026 तक अवैध खनन से संबंधित कुल 392 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में 1 करोड़ 16 लाख 86 हजार 340 रुपये का अर्थदंड और समझौता राशि वसूल कर शासन के निर्धारित खनिज राजस्व मद में जमा कराया गया है। इसके अतिरिक्त, जिले में संचालित रेत खदानों का समय-समय पर विभागीय उड़नदस्ता दल द्वारा औचक निरीक्षण कर सतत निगरानी की जा रही है, ताकि नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण और वैध खनन को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें