फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों के बाद खुले स्कूल: धमतरी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, विशेष जांच में 14 वाहन फेल; 12 हजार वसूले

Tue, 16 Jun 2026 04:00 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

आज से ग्रीष्मकालीन छुट्टी खत्म होने के बाद धमतरी में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई। इस दौरान स्कूल खुलते ही जिला प्रशासन ने स्कूली वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाया। 34  बसों की जांच में 14 वाहनों में तकनीकी व सुरक्षा कमियां पाई गईं।
विज्ञापन
परिवहन उड़नदस्ता का विशेष जांच अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में आज से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल लौट आई है। लंबे अवकाश के बाद विद्यार्थी उत्साह और उमंग के साथ विद्यालय पहुंच रहे हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा स्कूली वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


कलेक्टर अबिनाश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी धमतरी द्वारा परिवहन उड़नदस्ता एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम के साथ नगरी रोड स्थित भोयना के नवीन परिवहन कार्यालय परिसर में विशेष जांच अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उपस्थित रही।

अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थानों एवं लीज अनुबंध के माध्यम से संचालित स्कूल बसों के फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। निर्धारित निरीक्षण तिथि पर कुल 34 स्कूली वाहनों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान 14 वाहनों में विभिन्न प्रकार की तकनीकी एवं सुरक्षा संबंधी कमियां पाई गईं। 
विज्ञापन


इनमें रिफ्लेक्टर का अभाव, नंबर प्लेट का स्पष्ट नहीं होना, पार्किंग लाइट, इंडिकेटर, वाइपर तथा अन्य लाइटों का खराब होना प्रमुख रहा। इन कमियों के कारण संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 12 हजार रुपये का समझौता शुल्क वसूल किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बस चालकों एवं परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, रॉन्ग साइड वाहन नहीं चलाने, शराब सेवन कर वाहन संचालन से बचने तथा बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए स्कूली वाहनों की नियमित जांच, निगरानी एवं प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि अभिभावक अपने बच्चों को सुरक्षित वातावरण में विद्यालय भेज सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें