फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: सुरक्षा बलों को मिली सफलता, भारी मात्रा में नक्सलियों का सामान और विस्फोटक बरामद, कैश भी मिला

Tue, 13 Aug 2024 04:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

गरियाबंद जिले में पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवानों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जहां जवानों ने ओडिशा स्टेट कमेटी के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के नक्सलियों द्वारा सामान डंप करके रखा गया था।
विज्ञापन
नक्सलियों का सामान और कैश बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरियाबंद जिले में पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवानों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जहां जवानों ने ओडिशा स्टेट कमेटी के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के नक्सलियों द्वारा सामान डंप करके रखा गया था। जिसपर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने छोटे गोबरा व पेंड्रा के जंगल क्षेत्रों से 38 लाख रूपये नगद, 23 बीजीएल राउंड और 13 डेटोनेटर समेत बड़ी संख्या में विस्फोटक सामाग्री जब्त की है। 

विज्ञापन


बताया गया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रायपुर रेंज के अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार स्थानीय माओवादी इकाइयों द्वारा व्यापारियों और अन्य लोगो से अवैध रूप से लेवी वसूल की गई है। वहीं वसूली किये गए पैसों के साथ अन्य माओवादी सामग्रियों को धमतरी और गरियाबंद के अलग अलग क्षेत्रों में छिपाया गया है। सूचना मिलने पर धमतरी गरियाबंद पुलिस और सीआरपीएफ की टीम द्वारा विशेष सर्चिंग अभियान 10 अगस्त से 12 अगस्त तक चलाया गया।  

सर्चिंग के दौरान छोटे गोबरा और पेंड्रा के जंगल क्षेत्रों में जमीन में  गड्ढा खोदकर विभिन्न समग्र को छुपाया गया था, जिसे बरामद कर जब्त किया गया है। जब्त किए सामग्री में विभिन्न स्थलो से स्टील डिब्बे के अंदर 2000 नोट के 06 बंडल,500 नोट के 52 बंडल प्रत्येक बंडल में 100 नोट कुल 38 लाख रुपए एवं इसके अतिरिक्त 23 नग बीजीएल के राउंड, दो नग टिफिन आईईडी तथा IED बनाने से संबंधित सामग्री 13 नग डेटोनेटर ,01 बंडल फ्यूज वायर ,2 किलो लूज़ बारूद , यूरिया ,2 नग फ़्लैस लाइट ,03 नग मल्टी मीटर ,सेंसर रिमोट ,इलेक्ट्रिक वायर ,माओवादी वर्दी, काला कपड़ा एवं अन्य नक्सली सामग्री जब्त की गई। वही इस मामले में धमतरी जिले के थाना मेचका और गरियाबंद जिले के थाना मैनपुर में विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें