धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र के चुचरूंगपुर के पास सड़क पर अचानक अजगर आ गया। जिसको देखकर लोगों ने सड़क पार करना छोड़ दिया और अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए। जब तक अजगर रोड से नहीं हटा, तब तक लोग अपने वाहन को सड़क पर ही खड़े कर रखे थे।
बरसात आते ही सांपों की भिन्न-भिन्न प्रजाति अपने बिलों से बाहर निकलने लगती हैं। बिलों से निकलकर सांप रोड या घरों में घुस जाते हैं, जिसके चलते सर्पदंश के भी मामले सामने आते हैं, इसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसा ही कुछ एक मामला सामने आया है, जहां धमतरी जिले में बीच रोड पर लगभग 7 फीट का अजगर देखा गया। इस दौरान रोड से आवागमन कर रहे लोग उसे देखने के लिए रुक गए। वहीं कुछ लोगों ने अजगर का वीडियो बना लिया जोकि अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र के चुचरूंगपुर के पास सड़क पर अचानक अजगर आ गया। जिसको देखकर लोगों ने सड़क पार करना छोड़ दिया और अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए। जब तक अजगर रोड से नहीं हटा, तब तक लोग अपने वाहन को सड़क पर ही खड़े कर रखे थे। वहीं लोगों ने अजगर के पास जाकर उसे कमरे में कैद कर लिया और अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ लग गई। अजगर करीब 7 फीट का था। बताया जा रहा है कि अजगर मगरलोड क्षेत्र के चुचरूंगपुर शराब दुकान रोड के पास देखा गया, जिसका वीडियो आपको वायरल हो रहा है।