पुलिस ने मुखबिर की सूचना व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तामेन्द्र यादव उम्र 19 वर्ष, पुष्पजीत उर्फ जीतू खरे उम्र 19 वर्ष और लक्की गुप्ता उम्र 19 वर्ष सभी निवासी जंगलपारा नगरी को हिरासत में लिया और पूछताछ पर आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया।
धमतरी पुलिस ने लाखों रुपये की चोरी के मामला का खुलासा किया है, चोरी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई नकदी सहित आभूषण को जब्त किया है और आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
धमतरी पुलिस ने बताया कि मनोज कुमार जैन निवासी वार्ड क्रमांक 10 नगरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि 7 अक्तूबर की रात को जैन मंदिर नगरी में एक कार्यक्रम के दौरान पूरा परिवार लगभग रात 9:30 बजे घर में गेट में ताला लगाकर कार्यक्रम देखने गया था। रात करीब 11:30 बजे वापस आने पर देखा कि घर की अलमारी और लॉकर खुला हुआ था, जिसमें रखे 2 लाख 15 हजार रुपये नकद, एक चांदी की करधनी, आठ जोड़ी चांदी की पायल और 1 चांदी का सिक्का कुल 2.65 लाख रुपये चोरी हो चुके थे। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तामेन्द्र यादव उम्र 19 वर्ष, पुष्पजीत उर्फ जीतू खरे उम्र 19 वर्ष और लक्की गुप्ता उम्र 19 वर्ष सभी निवासी जंगलपारा नगरी को हिरासत में लिया और पूछताछ पर आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। जिनके पास से नकदी, आभूषण मिलाकर कुल 1 लाख 74 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।