फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: धमतरी में गौवंश तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार मवेशी सुरक्षित मुक्त; तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2026 06:39 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

गौवंश के अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। देवपुर चौक के पास घेराबंदी कर एक पिकअप से चार गौवंशीय मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले में हो रहे लगातार गौवंश की तस्करी पर लगाम लगाने में पुलिस को सफलता मिली है। जिले की पुलिस ने गौवंश की तस्करी कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से चार मवेशियों को सुरक्षित मुक्त किया गया है। वहीं आरोपियों द्वारा तस्करी में इस्तेमाल की गई वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जिले के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम देवपुर का मामला है। जहां गौवंश के अवैध परिवहन की सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 4, 6, 10, 11 (पशु क्रूरता निवारण अधिनियम) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अवैध पशु परिवहन एवं तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।वही मामले में पकड़े गए तानसिंह साहू,भोजराम यादव और करणसिंह यादव को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेजा गया है।

देवपुर चौक के पास पकड़े गए आरोपी
थाना सिहावा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में गौवंश मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर सिहावा पुलिस टीम द्वारा नगरी-सिहावा मुख्य मार्ग स्थित ग्राम देवपुर चौक के पास घेराबंदी की गई।पुलिस टीम ने संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक CG-05 AU-4503 को रोककर जांच की, जिसमें 04 नग गौवंश मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाया गया।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कराते हुए मौके से तानसिंह साहू 19 वर्ष निवासी बड़ेपारा-घुंटुला, भोजराम यादव 19 वर्ष निवासी बाजारपारा- घुंटुला और करणसिंह यादव 29 वर्ष निवासी ग्राम भैंसासांकरा- नगरी को गिरफ्तार गया। इसके साथ ही आरोपियों द्वारा तस्करी में इस्तेमाल की गई पिकअप वाहन CG-05 AU-4503 को जब्त किया गया है।

धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में पशु क्रूरता, गौवंश के अवैध परिवहन एवं तस्करी जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी प्रभावी एवं सख्त वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें