धमतरी जिले से एक बड़ा फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है,जहां खाताधारकों ने लाखों रुपए की चपत लगाने का आरोप लगा है। जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में करीब 12 साल से फर्जीवाड़ा किए जाने का आरोप खाताधारकों ने लगाया है।जिसकी शिकायत बैंक प्रबंधन से की गई है।मिली जानकारी अनुसार जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोर्रा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएचसी) में बड़े वित्तीय फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है।
सीएससी संचालक पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2013 से 2025 तक ग्रामीणों से नकद राशि जमा कराई, लेकिन उसे बैंक के खातों में जमा नहीं किया। शिकायत के अनुसार पासबुक में कंप्यूटर एंट्री के बजाय हाथ से रकम लिखकर सील लगा दी जाती थी, जिससे खाताधारकों को लंबे समय तक धोखाधड़ी का पता नहीं चल सका। मामले का खुलासा तब हुआ, जब कई ग्रामीण अपनी जमा राशि निकालने के लिए एसबीआई की मुख्य शाखा भखारा पहुंचे। बैंक रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि पासबुक में दर्ज लाखों रुपये खातों में मौजूद ही नहीं हैं। इसके बाद पीडि़तों ने बैंक प्रबंधन से शिकायत की।
शिकायत में शामिल 10 खाताधारकों की कुल कथित फंसी राशि 68.35 लाख से अधिक बताई जा रही है। पीड़ित खाताधारकों का कहना है कि यदि पूरे क्षेत्र के खातों की जांच कराई जाए तो घोटाले की राशि करोड़ों रुपये तक पहुंच सकती है। पीड़ित खाताधारकों ने जिला प्रशासन को सामूहिक आवेदन देकर अपनी जमा राशि वापस दिलाने और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है।
फोटो
फोटो
फोटो