फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: ट्रेलर की चपेट में आने से किसान की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 05 Feb 2025 09:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। ट्रेलर की चपेट में आने से 65 वर्षीय की जान चली गई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में एक और सड़क दुर्घटना सामने आई है। जहां बैंक कार्य निपटा कर घर जा रहे स्कूटी सवार किसान की सांधा चौक कुरूद के पास ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर कुरूद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को चीरघर भिजवाया। जहां पीएम के बाद आज शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कुरूद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम चिंवरी निवासी झुमुकलाल साहू उम्र 65 वर्ष पिता स्व. लालाजी साहू मंगलवार को अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एमपी 1793 से कुरूद आए थे।

जहां से वह बैंक कार्य निपटा कर शाम करीब 4 बजे वापस घर लौट रहे थे। सांधा चौक में सिंग्नल खुला देख सड़क क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान धमतरी की ओर से रायपुर जा रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएस 6588 ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही किसान की मौत हो गई। सूचना पर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चीरघर भेजा। जहां बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें