फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में बड़ा हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन किशोरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल; घूमने निकले थे चारों दोस्त

Wed, 05 Feb 2025 03:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले में ट्रैक्टर पलटने से तीन किशोरों की मौत हो गई। हादसे में एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से तीन बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरूद थाना क्षेत्र के गांव चर्रा में ट्रैक्टर पलटने से तीन किशोरों की मौत हो गई। हादसे में एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ट्रैक्टर पर चार बच्चे बैठे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिलते ही मृत बालकों के घरों में मातम छा गया।

विज्ञापन


इस हादसे में मृतक प्रीतम चंद्राकर (17), मंयक ध्रुव (16) दोनों निवासी ग्राम मोंगरा और हुनेन्द्र साहू (14) निवासी चर्रा का रहने वाला था। वहीं, घायल अर्जुन यादव (16) निवासी ग्राम बानगर का रहने वाला है। घायल अर्जुन यादव ने बताया कि ट्रैक्टर में सवार होकर चार दोस्त ग्राम चर्रा घूमने आए थे, तभी ग्राम चर्रा के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। बालक ने बताया कि ट्रैक्टर को उसका दोस्त प्रीतम चल रहा था। फिलहाल कुरूद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें